Cherreads

meri zindagi part 6

Aniket_longre
7
chs / week
The average realized release rate over the past 30 days is 7 chs / week.
--
NOT RATINGS
69
Views
VIEW MORE

Chapter 1 - Meri Zindagi Part 6

पुरानी कहानी का रहस्य

उस दिन के बाद हम सब कई दिनों तक सुबह रनिंग पर नहीं गए।

हम सबके मन में उस सुबह की घटना का डर अभी भी बैठा हुआ था।

जब भी हम आपस में मिलते, उसी बात की चर्चा करते —

वह आदमी कौन था?

और वह चाय की टपरी अचानक गायब कैसे हो गई?

कुछ दिन बाद एक शाम हम सब फिर से राम मंदिर में बैठे थे।

मंदिर में पूजा खत्म हो चुकी थी और आसपास ज्यादा लोग भी नहीं थे।

तभी हमारे पास से एक बुजुर्ग आदमी गुजर रहे थे।

उन्होंने हमारी बातें सुन लीं।

वह थोड़ी देर हमारे पास खड़े रहे और फिर बोले,

"तुम लोग किस जगह की बात कर रहे हो?"

हमने उन्हें पूरी बात बता दी —

कोहरा, सड़क पर खड़ा आदमी, और अचानक दिखने वाली चाय की टपरी।

हमारी बात सुनकर उस बुजुर्ग का चेहरा गंभीर हो गया।

उन्होंने धीमी आवाज़ में कहा,

"क्या तुम लोग उस पुराने सरकारी स्कूल वाले रास्ते की बात कर रहे हो?"

हम सबने एक साथ कहा,

"हाँ!"

बुजुर्ग कुछ पल चुप रहे…

फिर उन्होंने कहा,

"बहुत साल पहले… उसी रास्ते पर एक अजीब घटना हुई थी।"

हम सब ध्यान से उनकी बात सुनने लगे।

उन्होंने बताया कि कई साल पहले वहाँ एक आदमी चाय की टपरी चलाता था।

लेकिन एक रात अचानक वह आदमी रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

किसी को आज तक नहीं पता चला कि उसके साथ क्या हुआ था।

कुछ लोगों का कहना है कि वह जगह ठीक नहीं है।

कभी-कभी सुबह के कोहरे में

वहाँ अजीब चीज़ें दिखाई देती हैं…

यह सुनकर हम सब एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे।

क्योंकि जो कुछ उस दिन हमने देखा था…

वह बिल्कुल उसी कहानी जैसा था।

और तभी मेरे दिमाग में एक सवाल आया —

अगर वह आदमी कई साल पहले गायब हो गया था…

तो फिर उस सुबह चाय की टपरी पर हमें चाय किसने दी थी…? 👻please comment kare aagle kahani me lite taki me aagli kahani lao